Video Call कर नेताजी के सामने निर्वस्त्र हुई युवती, ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

Video Call कर नेताजी के सामने निर्वस्त्र हुई युवती, ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में अश्लील वीडियो कॉल (Video Call) कर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बुधवार को क्राइम ब्रांच थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले कांग्रेस सेवादल कमेटी के जिलाध्यक्ष हैं।

Shivpuri News : जिला अस्पताल में ड्रेसिंग के नाम पर वार्ड बॉय वसूल रहा था रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ाया

जिला कांग्रेस सेवादल कमेटी के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह गुर्जर ने बुधवार की शाम को क्राइम ब्रांच थाने में पहुंचकर रिपोर्ट की है कि उनको किसी नंबर से कॉल कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। उनका आरोप है कि 27 अगस्त को रात्रि लगभग 11 बजे उनके फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही एक युवती उनसे बात करने लगी और देखते ही देखते उसने अपने कपड़े उतार दिए। नेताजी की समझ में जब कुछ नहीं आया तो उन्होंने कॉल कट कर दिया। इसके बाद फिर कॉल आया और यही हरकत एक बार फिर दोहरायी गई। उसके बाद हरेंद्र ने उस आईडी को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद 28 अगस्त की शाम 5 बजे हरेंद्र के पास एक युवक का कॉल आया और उसने कहा कि उसके पास हरेंद्र का अश्लील वीडियो है जिसमें उन्होंने युवती से अश्लील चैट की है। यदि वे इससे बचना चाहते हैं तो उसके बदले में पैसे दें। हरेंद्र ने इसे सामान्य मामला सोचकर टालने की कोशिश की लेकिन जब उन्होंने अपने परिचितों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद वह क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में विवेचना कर रही है कि आखिर फोन करने वाले क्या किसी गिरोह के सदस्य हैं क्योंकि इस तरह के कई मामले पिछले दिनों में सामने आए हैं। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि कोई भी सामान्य व्यक्ति फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर एड ना करें क्योंकि इस तरह की घटनाएं उन्हीं व्यक्तियों के साथ हो रही हैं जिन्होंने फेसबुक पर अपना नंबर डिस्प्ले कर रखा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews