Gwalior News: फ्रेंडशिप डे पर पब में चल रही थी पार्टी, अवैध शराब की शिकायत पर पुलिस का छापा

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर के डीडी मॉल (Gwalior DD Mall) में संचालित एक पब में रविवार को पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। पुलिस (Gwalior Police) को यहाँ शराब परोसे जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस का दावा है कि उसे शराब नहीं मिली लेकिन पुलिस ने यहाँ से दस्तावेज ले लिये हैं।

यह भी पढ़े.. Job Alert 2021 : MP में इन पदों पर निकली है भर्ती, 16 अगस्त है लास्ट डेट, जानें डिटेल्स

फ्रेंडशिप डे (Happy Friendship Day) के मौके पर ग्वालियर के दीन दयाल सिटी मॉल (Deendayal City Mall, Gwalior) में स्थित ब्ल्यू लाउंज पब (Blue Lounge Pub) में पार्टी चल रही थी। लड़के लड़कियां यहाँ डिस्को थेक पर डांस कर रहे थे, यहाँ मॉक टेल पार्टी चल रही थी लेकिन किसी ने पुलिस को शिकायत की कि पब में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है।

अवैध शराब की सूचना पर पुलिस के कान खड़े हो गए। इंदरगंज थाना पुलिस ने पब पर छापा मारा जिससे वहाँ मौजूद लड़के लड़कियां दहशत में आ गए। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन उसे कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पुलिस का दावा है उसे पब में शराब नहीं मिली उसे वहाँ बीयर की बोतल जरूर मिली है। पुलिस का ये भी कहना है कि पब संचालक के पास लाइसेंस(pub license) है लेकिन दस्तावेज ले लिए हैं जिसकी जांच की जायेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews