पुलिस वाले ने कराया पेट्रोल टैंक फुल! बिना पैसे दिए भाग गया, वीडियो वायरल

पुलिस वाले ने कराया पेट्रोल टैंक फुल! बिना पैसे दिए भाग गया, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पेट्रोल पम्प पर बाइक का टैंक फुल करवाने के बाद बिना पैसे दिए भागे एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी का बताया जा रहा है।

ग्वालियर में एक पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पेट्रोल भरवाता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है जिसके कंधे पर बंदूक है, वो पुलिस का ट्रैक सूट पहने हैं, उसकी बाइक पर पुलिस भी लिखा है। ये पुलिस वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – MP के स्कूलों को लेकर बड़ी खबर, ऑनलाइन क्लासेस के लिए SOP तैयार, जल्द जारी होंगे निर्देश

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है  कि उस व्यक्ति ने पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक रोकी, पेट्रोल भरवाने के लिए बोला और टैंक फुल कराया, पेट्रोल भरने वाला लड़का जैसे ही पेट्रोल के पाइप को हैंडिल पर टांगने के लिए मुड़ा व्यक्ति ने गाड़ी स्टार्ट की और बिना पैसे दिए भाग गया।

ये भी पढ़ें – Sehore news: दरिंदगी की हद, 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर कुएं में फैंका, गंभीर हालात में पहुंची अस्पताल

पेट्रोल पंप कर्मचारी उसके पीछे भागे लेकिन तब तक वो रफूचक्कर हो गया। ये पूरा माजरा फूलबाग चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। उधर पड़ाव थाना पुलिस इस मामले में शिकायतकर्ता का इन्तजार कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”666426004″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews