फिल्म थैंक गॉड का विरोध जारी, कायस्थ समाज ने अजय देवगन सहित फिल्म से जुड़े लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की

फिल्म थैंक गॉड का विरोध जारी, कायस्थ समाज ने अजय देवगन सहित फिल्म से जुड़े लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। फिल्म थैंक गॉड (Thank God) रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म का प्रोमो रिलीज होने के बाद उसमें जिस तरह से अजय देवगन भगवान् चित्रगुप्त का मजाक उड़ाते दिखाई दिए हैं उससे देश भर में हिन्दू संगठनों और कायस्थ समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्वालियर में कायस्थ समाज (Kayastha Samaj Gwalior) के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर अजय देवगन सहित अन्य स्टार कास्ट, और फिल्म निर्माता निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

भगवान ब्रह्मा के पुत्र, हिंदुओं के प्रमुख देवता और कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का अपमान करने वाली फिल्म थैंक गॉड का विरोध तेज होता जा रहा है। पूरे देश में इसके खिलाफ हिन्दू संगठन और कायस्थ समाज एकजुट हो गया है।  मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता विश्वास सारंग (MP Medical Education Minister Vishvas Sarang) ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म थैंक गॉड को बैन (Demand to ban the film Thank God) करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी, 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं

ग्वालियर में आज सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (Akhil Bharatiya Kayastha Mahasabha Gwalior) ने एसपी अमित सांघी को एक ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राकेश रायजादा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत भटनागर, जिला अध्यक्ष राकेश सक्सेना, कार्यकारी जिला अध्यक्ष देवशरण सक्सेना, जिला अध्यक्ष युवा इकाई अमित सक्सेना ने ज्ञापन में कहा कि फिल्म के प्रोमो  में स्पष्ट रूप से अजय देवगन हमारे आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। इससे सम्पूर्ण हिन्दू समाज और खासकर कायस्थ समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए फिम से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज (Demand for FIR on film Thank God star cast, producer and director, including Ajay Devgan) की जाये।

ये भी पढ़ें – अपने ही विभाग के कर्मचारी से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

समाज ने मांग की कि मांग की कि फिल्म के कलाकर अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह, फिल्म निर्देशक इंद्रकुमार, प्रोडक्शन कम्पनी टी सीरीज, निर्माता आनंद पंडित, भूषण कुमार और सुनील क्षेत्रपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये।  ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सक्सेना, उपाध्यक्ष अक्षय कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, युवा उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनारायण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चंद्रेश श्रीवास्तव और दीप श्रीवास्तव सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”751188345″]

[dgv_vimeo_video id=”751188547″]

[dgv_vimeo_video id=”751188664″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews