IMD Alert : आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी, 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं

IMD Alert : आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी, 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई राज्यों में मानसून (IMD Alert) विदाई की तरफ बढ़ रहा है तो कहीं लौटता मानसून कहर भी बन रहा है। कई राज्य भारी बारिश से परेशान हैं, उत्तर प्रदेश में 25 से ज्यादा मौतें भी हो चुकी हैं। अभी भी कहीं कहीं मानसून अपनी तीव्रता बनाये हुए है। मौसम विभाग (IMD Monsoon) ने अगले तीन से पांच दिनों के लिए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

यहाँ भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD Daily Weather Report) के मुताबिक भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से पांच दिनों ने इस क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आज 19 सितम्बर को ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरखंड, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है, इन राज्यों में येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें – अपने ही विभाग के कर्मचारी से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

55 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की सम्भावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर, पश्चिम मध्य से सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 151 ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

स्काइमेट का पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ अब गंगानगर, हिसार, बरेली, गोरखपुर, गया, रांची, बालासोर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें – थाईलैंड घूमना चाहते हैं? IRCTC के साथ बनाइये टूर प्रोग्राम, ये हैं डिटेल

ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग  आज 19 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं, कुछ  बूंदाबांदी  रबाउचरें गिर सकती हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब मानसून की विदाई का समय मजदीक आ गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews