सरेराह युवक की पिटाई, तमाशबीन बनी रही पब्लिक, पुलिस को नहीं खबर

सरेराह युवक की पिटाई, तमाशबीन बनी रही पब्लिक, पुलिस को नहीं खबर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सोशल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। खास बात ये है कि जिस समय युवक की कुछ लोग पिटाई लगा रहे हैं उस समय वहां आसपास जनता भी मौजूद है लेकिन वो खामोश खड़ी रही। पुलिस (Gwalior Police) को भी इसकी कोई खबर नहीं है।

ग्वालियर (Gwalior News)में साइकिल चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक की सड़क पर जमकर पिटाई लगाई। रस्सियों से बांधकर उसको पीटा। उसको शटर से भी बढ़ दिया। घटना फालका बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है। चोरी की घटना दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। खास बात ये हैं कि दिन दहाड़े बीच सड़क पर कुछ लोग एक व्यक्ति को बांधकर पीट रहे हैं और लोग तमाशबीन बने देख रहें हैं।

ये भी पढ़ें – VIDEO VIRAL : मंच पर सो गए महाराज के मंत्री, कांग्रेस की चुटकी ‘अब हमारा नेता शिवराज’

भीड़ में से किसी की भी संवेदनाएं नहीं जागी, किसी ने ना तो पीटने वालों को रोकने की कोशिश की और ना ही पुलिस को खबर दी। किसी समझदार व्यक्ति ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। उधर इस मामले से पुलिस भी अनजान है, एडिशनल एसपी सत्येंद्र सिंह तोमर का कहना है कि इस मामले में पुलिस के पास  कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही कोई वीडियो पुलिस ने देखा है।  वीडियो देखने के बाद पुलिस संज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही करेगी।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मौसम विभाग का अलर्ट, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चल सकती है हवाएं

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ अपनी जिम्मेदारी समझते हुए और मानवाधिकारों से जुड़े कानून का सम्मान और पालन करते हुए ये वीडियो आपको नहीं दिखा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”711605670″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews