MP Weather : मौसम विभाग का अलर्ट, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चल सकती है हवाएं

MP Weather : मौसम विभाग का अलर्ट, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चल सकती है हवाएं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हवाएं चलने की सम्भावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज गुरुवार 19 मई 2022 को मौसम का अपडेट जारी किया। अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में मौसम विभाग (MP Weather Daily Report) ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में लू का येलो अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही बालाघाट और सिवनी जिलों में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती है, विभाग ने इसके लिए भी येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – मोबाइल पर ही कह दिया तलाक… तलाक… तलाक… फिर हुआ ये

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में खजुराहो, नौगांव, दतिया और ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म रहे।  यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया प्रदेश के शेष जिलों में सामान्य रहा।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : प्री-मानसून से बदला मौसम, 14 राज्य में 25 मई तक भारी बारिश का अलर्ट, 12 क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी

उधर देश के कई जिलों में प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, 27 मई तक मानसून के केरल पहुँचने की सम्भावना है। मप्र मौसम विभाग (MP Weather Report) ने भी प्रदेश में 22 मई तक कुछ जिलों में बादल छाए रहने की सम्भावना जताई है। माना जा रहा है कि 28 मई के बाद मध्य प्रदेश में भी प्री मानसून गतिविधियां दिखने लगेंगी। उम्मीद की जा रही है कि 10 से 15 जून के बीच मानसून मध्य प्रदेश पहुँच सकता है।

ये भी पढ़ें – Rajgarh : दलित की बारात पर पत्थर फेंकने वाले आरोपियों के घर बुल्डोजर कार्रवाई, तोड़े जाएंगे 18 के मकान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews