वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, इनमें एक नाबालिग भी, 12 गाड़ी, हथियार बरामद

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, इनमें एक नाबालिग भी, 12 गाड़ी, हथियार बरामद

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

जिले की हजीरा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार चोरों ने एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने बदमाशों ने कब्जे से चोरी के 12 वाहन बरामद किए हैं।

सीएसपी रवि भदौरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी जिसे बाद पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने सभी थानों को अलर्ट किया था। टीआई हजीरा आलोक परिहार के नेतृत्व में पुलिस को तीन बदमाश हाथ लगे जिनमें मनीष गोस्वामी , प्यारे पंडित और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 5 एक्टिवा और 7 मोटर साइकिल बरामद की जिनकी कुल कीमत 10 लाख रुपये बताई गई हैं। इनके कब्जे से दो कट्टे एवं जिंदा राउंड भी मिले । साथ ही ऐसे औजार मिले जिसका उपयोग ये बदमाश गाड़ी का लॉक तोड़ने में करते थे। सीएसपी ने बताया दोनो बदमाश पुराने अपराधी हैं , मनीष पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हो चुका है जबकि प्यारे भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि इनकी पुलिस रिमांड ली जायेगी उन्हे उम्मीद है कि इनसे चोरी की और गाड़ी बरामद होंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews