तीन आरक्षकों ने स्पा सेंटर में घुसकर युवतियों से की छेड़छाड़ व मारपीट, ग्वालियर पुलिस ने मुरैना से किया गिरफ्तार

Gwalior Police

Gwalior News : अब इसे शराब का नशा कहें या फिर वर्दी का रौब..तीन पुलिस कर्मियों ने अपने ही महकमे को शर्मिंदा कर दिया है,  मप्र पुलिस के तीन आरक्षकों ने एक स्पा सेंटर में घुसकर ना सिर्फ उत्पात मचाया, उन्होंने वहां मौजूद युवतियों से अश्लीलता की, अभद्रता की छेड़छाड़ करते हुए उनसे सेक्स की डिमांड की, इंकार करने पर उन्हें साथ ले जाने की कोशिश और फिर जब इसमें भी असफल हुए तो मारपीट कर धमकी देकर भाग गए, लेकिन पुलिस ने इन्हें कार नंबर के आधार पर खोज निकाला, तीनों मुरैना टैफिक पुलिस में पदस्थ हैं, ग्वालियर पुलिस इन्हें मुरैना से गिरफ्तार कर ले आई।

स्पा सेंटर में घुसे तीन युवक मचाया उत्पात, युवतियों से की छेड़छाड़ 

जानकारी के मुताबिक होली के अगले दिन एक कार में सवार तीन युवक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी में स्थित एक स्पा सेंटर में घुस गए, वे वहां उत्पात मचाने लगे, वहां मौजूद युवतियों के साथ अश्लीलता छेड़छाड़ करने लगे, युवतियों ने जब विरोध किया तो तीनों उनके साथ मारपीट करने लगे, युवकों ने लड़कियों से सेक्स की डिमांड की उन्हें अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए और धमकी देकर भाग गए।

स्पा सेंटर संचालिका ने की पुलिस में शिकायत 

घटना के बाद स्पा सेंटर संचालक अपने स्टाफ के साथ पुलिस थाने पहुंची और उन्होंने कहा कि तीन युवक स्पा सेंटर में आये थे , उन्होंने शर्त और खाकी पेंट पहनी हुई थी उन तीनों ने महिला स्टाफ के साथ अभद्रता की , मारपीट की सेक्स की डिमांड की, पुलिस ने शिकायत के बाद कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

अश्लीलता करने वाले निकले पुलिसकर्मी 

पुलिस ने स्पा सेंटर एके बाहर और अन्दर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये फिर कार के नंबर से पुलिस ने उसकी पहचान की, उसकी रूट लोकेशन निकली तो मालूम चला कि घटना करने के बाद कार मुरैना गई जो मुरैना पुलिस में पदस्थ एक आरक्षक के नाम रजिस्टर्ड है, पुलिस ने जब उसे पकड़कर पूछताछ की तो मालूम चला कि शेष दो आरोपी उसी के साथी है और मुरैना पुलिसमें पदस्थ हैं , पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुरैना ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ हैं तीनों आरक्षक 

एडिशनल एसपी षियाज़ के एम ने बताया कि तीनों आरोपी मुरैना ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ हैं ग्वालियर पुलिस ने उन्हें मुरैना से गिरफ्तार किया है और मुरैना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है, उन्होंने कहा कि आरक्षक मुरैना से ग्वालियर के स्पा सेंटर में क्यों पहुंचे, क्या वे नशे की हालत में थे ये सब जाँच का विषय है पुलिस इसपर काम कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”928300144″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews