ग्वालियर के भितरवार में हुआ जबरदस्त सड़क हादसा, नशा मुक्ति केंद्र के 4 कार्यकर्ता हुए गंभीर रूप से घायल

GWALIOR NEWS : ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र के ग्राम लोहड़ी और गधौटा के बीच में सिपरी से डबरा आ रहे नशा मुक्ति केंद्र के कार्यकर्ता सड़क हादसे में घायल हो गए, हादसा इतना भीषण था, कि चारों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरीज को लेने जा रहे थे कार्यकर्त्ता 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया नशा मुक्ति केंद्र के कार्यकर्ता नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करने के लिए शिवपुरी से डबरा एक मरीज को लेने के लिए कार द्वारा जा रहे थे तभी लोहड़ी और गधौटा ग्राम के बीचों बीच एक बोलेरो कार ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें चारों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए भितरवार सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए  डॉक्टरों ने तत्काल आनन फानन में उन्हें ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, बताया जा रहा है बोलेरो चालक मौके पर ही बोलेरो कार छोड़कर फरार हो गया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews