पुलिस पर हमला करने वाले 50 हजार के दो आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने वाले 50 हजार के दो आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

ग्वालियर। पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 50 हज़ार के इनामी लुटेरों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश करन उर्फ बिच्छू गुर्जर पर 35 हजार और हरेंद्र उर्फ छोटू गुर्जर पर 15 हज़ार का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था।

 पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर से बदमाशों के शहर में किसी वारदात के इरादे से छिपे होने की सूचना मिली थी । सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पुरानी छावनी के सिगोरा जंगल के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने 2 अवैध हथियार के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए लुटेरे करन उर्फ बिच्छू गुर्जर पर 35 हजार और हरेंद्र उर्फ छोटू गुर्जर पर 15 हज़ार का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था। लुटेरों ने 6 महीने पहले क्राइम ब्रांच और नूराबाद थाना पुलिस पर हमला भी किया था। दोनों लुटेरों पर लूट,डकैती,चोरी,हत्या, मारपीट जैसे कई संगीन अपराध ग्वालियर चंबल के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews