बेरोजगार शिक्षकों को मिला कांग्रेस का साथ, धरने में हुए शामिल

बेरोजगार शिक्षकों को मिला कांग्रेस का साथ, धरने में हुए शामिल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) की व्यापम परीक्षा के माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 एवं 2 की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर चयनित अभ्यर्थियों को आज दिनांक तक शासन द्वारा नियुक्तियां प्रदान नहीं की गई है जिसके कारण चयनित अभ्यर्थियों में घोर निराशा पैदा हो गई है। उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय लगने लगा है।

जिसके परिणामस्वरूप आक्रोशित चयनित अभ्यर्थीगण पिछले तीन दिनों से शासन का ध्यान आकर्षित करने एवं अविलंब नियुक्तियां प्रदान करने के उद्देश्य से फूलबाग चौराहे पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे चयनित अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करने के उद्देश्य से शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर (Gwalior Congress) के जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा एवं नगर निगम ग्वालियर के पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष चतुर्भुज धनोलिय इनके बीच गये और उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

कांग्रेस नेताओं ने धरने पर बैठे चयनित शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि आप अकेले नहीं हैं आपकी लड़ाई में कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर प्रदेश सरकार से मांग की कि वर्ग 1 एवं वर्ग 2 में चयनित अभ्यर्थियों को अविलंब नियुक्ति प्रदान की जाए जिससे उनकी बेरोजगारी दूर हो सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews