कन्या पूजन को नौटंकी बताने पर केंद्रीय मंत्री तोमर का दिग्विजय पर पलटवार, बोले-अधर्म पर धर्म की जीत अवश्य होगी, मप्र में कमल ही खिलेगा

MP Election 2023, BJP, Narendra Singh Tomar

MP Election 2023 : केंद्रीय  कृषि मंत्री एवं मप्र विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर में पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया, उन्होंने कहा कि विजयादशमी यानि दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है और आज हम ये मीडिया सेंटर यहाँ आरंभ कर रहे हैं , निश्चित ही ये हमारी पार्टी के लिए विधानसभा में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, कांग्रेस सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है जबकि भाजपा को अभी कुछ उम्मीदवार घोषित करना शेष हैं, आप ,बीएसपी, सपा भी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं, पार्टियों  ने चुनाव कार्यालय और मीडिया सेंटर शुभारम्भ शुरू कर दिया है, इसी क्रम में आज मंगलवार को ग्वालियर में भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया गया।

शुभारम्भ अवसर पर केंद्रीय  कृषि मंत्री एवं मप्र विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी और ग्वालियर जिले की विधानसभाओं से घोषित पार्टी प्रत्याशी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा दल है हम सत्य और धर्म के आधार पर जनता के विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं जबकि कांग्रेस असत्य के साथ है , तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है, केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार रही है लेकिन अपनी उपलब्धि गिनाते नहीं है, क्योंकि गिनाने के लिए कुछ है ही नहीं।

कन्या पूजन को नौटंकी बताने पर दिग्विजय पर भड़के तोमर 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि कल नौमी के दिन हमारे नेता कन्या पूजन कर रहे थे लेकिन दिग्विजय सिंह ने उसे नौटंकी कहा इससे साफ होता है कि धर्म उनके लिए क्या है ? तोमर ने कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस से नहीं है , देश तोड़ने वाली मानसिकता और सनातन को समाप्त करने वाली मानसिकता है और निश्चित ही अधर्म पर धर्म की जीत होगी।

केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव लड़वाने पर ये बोले तोमर 

केंद्रीय नेताओं और सांसदों को चुनाव लड़ाए जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल है, जब चुनाव होते हैं तो उसे जीतने के लिए पार्टी अलग अलग रणनीति बनाती है ये भी उसी का एक हिस्सा है और मुझे विश्वास है कि मप्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए ये रणनीति कारगर साबित होगी और जीत भाजपा की होगी।

[dgv_vimeo_video id=”877445180″]

[dgv_vimeo_video id=”877445361″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews