कर्फ्यू: सड़क पर उतरे कलेक्टर,बेवजह घूमने वालों को चेतावनी,कार्रवाई के निर्देश

कर्फ्यू: सड़क पर उतरे कलेक्टर,बेवजह घूमने वालों को चेतावनी,कार्रवाई के निर्देश

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये ग्वालियर शहर में 14 जुलाई की शाम 7 बजे से 7 दिन के लिये सम्पूर्ण लॉक डाउन (कर्फ्यू) के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान शहर में किसी भी व्यक्ति को शहर में घूमने-फिरने की इजाज़त नहीं होगी। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सम्पूर्ण लॉकडाउन में स्थिति का जायजा लिया और बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों को रोक कर उन्हें चेतावनी दी और कहा कि घर पर रहें। कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दौरान निर्देश दिये कि वे वे नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाएं।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भ्रमण के दौरान बिना किसी कारण और सक्षम स्वीकृति के शहर में भ्रमण करते पाए जाने पर कई लोगों को रोका और जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधितों को सचेत किया कि वे तत्काल अपने घरों पर जाएं। अनावश्यक रूप से शहर में भ्रमण न करें। तानसेन होटल के सामने राजमाता चौराहा, एजी ऑफिस तिराहा, जीवाजी क्लब के सामने और इंदरगंज चौराहे पर रूककर आने-जाने वालों से पूछताछ की और उन्हें सचेत कर घर जाने की हिदायत दी। कलेक्टर ने शहर के निवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये लागू किया गया लॉक डाउन सभी के हित में है। लॉक डाउन का पालन करने से ही कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सकेगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भ्रमण के दौरान निर्देशित किया है कि वे चौराहों पर आने-जाने वाले लोगों को रोकें-टोकें और अनावश्यक रूप से घूमने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि लॉक डाउन के दौरान भी सुबह 10 बजे तक दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पेट्रोल पम्प एवं मेडीकल स्टोर भी चिन्हित कर खोलने की व्यवस्था रखी गई है। कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिये शहरवासी अपने घरों पर ही रहें। आपातकालीन स्थिति में अगर घर से निकलना पड़े तो मास्क पहनकर ही निकलें। नियमित रूप से अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews