Video : चलती कार में अचानक लगी आग, बुजुर्ग ने कूदकर बचाई जान, युवाओं ने साहस कर किया काबू

Video : चलती कार में अचानक लगी आग, बुजुर्ग ने कूदकर बचाई जान, युवाओं ने साहस कर किया काबू

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में शुक्रवार की रात सबसे व्यस्त चौराहे पर उस समय दहशत फैल गई जब एक चलती कार में अचानक तेज लपटें निकलने लगी। कार चला रहे बुजुर्ग ने कूद कर अपनी जान बचाई और बेबस कार को जलते देखने लगे, तभी कुछ युवा वहाँ दौड़ कर आये और उन्होंने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया।

Khargone : अंग्रेजी ब्रांड की नकली शराब बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, हो सकते हैं बड़े खुलासे

दरअसल शहर के सबसे व्यस्त चौराहे फूलबाग चौराहे पर शुक्रवार को रात को एक कार स्टेशन की तरफ से आ रही थी। कार चौराहे पर पहुंची ही थी कि उसमें से अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगीं। कार चला रहे बुजुर्ग हर्ष रूप श्रीवास्तव ने घबराकर कूदकर अपनी जान बचाई और बेबस होकर कार को जलता देखने लगे।

व्यस्त चौराहा होने के कारण भीड़ लग गई। कुछ लोग वीडियो बनाने में लग गए, इसी बीच मीडिया कर्मियों ने भी अपना कर्म निभाते हुए वीडियो बनाये, फोटो खींचे और फायर ब्रिगेड को फ़ोन किया। लेकिन कार में लपटें तेज होने लगी। इसी दौरान घटना स्थल के सामने मौजूद एक कार एजेंसी से एक युवा दौड़कर अग्निशामक यंत्र लेकर आया और आग बुझाने में जुट गया लेकिन आग ज्यादा थी तो उसका अग्निशामक यंत्र उसपर काबू नहीं कर सका। इतने में चौराहे पर मौजूद पेट्रोल पंप से एक अन्य युवा दौड़कर एक और अग्निशामक यंत्र लेकर आया और आग को काबू किया। इतने में कुछ अन्य युवाओं ने रास्ते की धूल डाली और पानी डालकर आग को नियंत्रित किया। तभी फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहाँ पहुंची और आग को पूरी तरह नियंत्रण किया। बहरहाल आग में जलकर कार को बहुत नुकसान हुआ लेकिन अच्छी बात ये रही कि बुजुर्ग को कुछ नहीं हुआ और शहर के युवाओं के साहस और एकता, समझदारी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

[dgv_vimeo_video id=”581282776″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews