Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, गीली मिटटी को आकार देते आये नजर

Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, गीली मिटटी को आकार देते आये नजर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  का आज एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। ग्वालियर के “महाराज” ने एक कार्यक्रम के दौरान जब कुम्हार को गीली मिटटी से बर्तन बनाते देखा तो वो वहां रुक गए और उन्होंने खुद चाक चलाकर गीली मिटटी को आकार दिया।

[dgv_vimeo_video id=”686645303″]

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) ने आज 10 मार्च गुरुवार को ग्वालियर के किशनबाग में 30 बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन किया।  जब वे बहोड़ापुर से निकल रहे थे तभी उन्हें रास्ते में एक कुम्हार चाक चलाकर बर्तन बनाते दिखा।

ये भी पढ़ें – Election Result 2022: रुझानों पर सिंधिया का बड़ा बयान, तोमर ने कांग्रेस को दिखाया आईना

सिंधिया ने तत्काल अपनी गाड़ी रोकी, नीचे उतरे और फिर कुम्हार के पास बैठकर उसका चाक खुद चलाया और चाक पर रखी गीली मिटटी को आकर दिया और फिर धागे से काटकर मिटटी से बने बर्तन को अलग भी किया। इस दौरान सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – MP News : युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, इस तरह मिलेगा लाभ

“महाराज” के इस अनोखे अंदाज को लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया।  सिंधिया समर्थकों ने इस वीडियो में एडिटिंग कर इसमें सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं गाना एड का राइज वायरल कर दिया।  जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें – Election Result 2022 : विजयी जुलूस को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews