Election Result 2022: रुझानों पर सिंधिया का बड़ा बयान, तोमर ने कांग्रेस को दिखाया आईना

Election Result 2022: रुझानों पर सिंधिया का बड़ा बयान, तोमर ने कांग्रेस को दिखाया आईना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Election Result 2022) की मतगणना आज 10 मार्च को जारी है। मतगणना में पंजाब को छोड़कर अन्य चारों राज्यों में भाजपा बहुत तेजी से बढ़त लिए हुए है। रुझानों को देखकर भाजपा में उत्साह है।

उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब में पिछले दिनों हुए चुनावों की मतगणना ने भाजपा को उत्साह से  भर दिया है।  मतगणना के जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सपा और कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। पांचों राज्यों में कांग्रेस की हालत ख़राब है।  पंजाब जहाँ कांग्रेस की सरकार है वहां भी उसे नुकसान हो रहा है यहाँ आम आदमी पार्टी बढ़त बनाये हुए है।

ये भी पढ़ें – UP में BJP की प्रचंड जीत तय, बोले नरोत्तम- यूपी में सबका साथ-विकास-विश्वास और सपा-कांग्रेस को वनवास

मतगणना के बीच आज ग्वालियर में दो केंद्रीय मंत्री पहुंचे हैं।  ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रुझानों को देखते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता के विकास और विश्वास पर खरी उत्तरी है ।

ये भी पढ़ें – Election Results 2022 LIVE: UP में 263 सीटों पर BJP को बहुमत, पंजाब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह 13,000 Votes से हारे

वहीं ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए एवीएम पर दोष देने के बयान पर पलटवार किया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो मेहनतको उसका परिणाम मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में सरकार बनाएगी। कांग्रेस के एवीएम को दोष देने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि ये फैशन हो गया है।  जब चुनाव हारते हैं तो एवीएम पर दोष देते हैं और जब जीतते हैं तब ईवीएम में क्या होता है ये कांग्रेस को सोचना चाहिए।

ये भी पढ़ें – Share Market : मतगणना रुझानों को देखकर बाजार में उछाल, Sensex- Nifty दोनों तेजी के साथ खुले

[dgv_vimeo_video id=”686583285″]

[dgv_vimeo_video id=”686583853″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews