ग्वालियर में सड़क पर एक दूसरे के बाल नोचती लड़कियों का वीडियो हो रहा वायरल, देखें

ग्वालियर में सड़क पर एक दूसरे के बाल नोचती लड़कियों का वीडियो हो रहा वायरल, देखें

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पिछले दिनों इंदौर में सड़क पर लड़कियों के बीच हुई मारपीट के वायरल वीडियो की चर्चा अभी शांत नहीं हुई थी कि ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Gwalior Video Viral) हो रहा है। इसमें दो स्कूली छात्राएं एक दूसरे पर लात घूंसे चलाती, एक दूसरे के बाल नोचती दिखाई दे रही हैं।

इंदौर की तरह ग्वालियर में भी भीड़ भरे बाजार में दिन दहाड़े लड़कियों के बीच मारपीट हो गई , इंदौर में जहाँ कुछ लड़कियों में मिलकर के लड़की पर अटैक किया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन अब ग्वालियर में एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज ने की इस साल गेंहू के समर्थन मूल्य की घोषणा, कन्या पूजन के साथ कृषि मेले का शुभारंभ

वायरल वीडियो में दो लड़कियां आपस में एक दूसरे पर लात घूंसे चलाती और बाल नोचती दिखाई दे रही हैं। आपस में लड़ रही लड़कियों में एक लड़की स्कूल ड्रेस पहनी हुई है जबकि दूसरी जींस शर्त, एक अन्य लड़की बीचबचाव कर रही है, वायरल वीडियो मुरार थाना क्षेत्र के आजाद नगर का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – ASI ने लिखी DGP को SP के खिलाफ चिट्ठी, लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि लड़कियां एक ही स्कूल की छात्रा हैं, स्कूल में किसी बात पर इनके बीच विवाद हुआ था और जब ये स्कूल के बाहर आई फिर एक दूसरे से उलझ गई और मारपीट करने लगी। जब लड़कियां लड़ रही थी तो लोग वहां खड़े होकर देख रहे थे और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”769798617″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews