Video : चुनावी खेल के बीच इस खेल में उतरे सिंधिया

Video : चुनावी खेल के बीच इस खेल में उतरे सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मप्र में चुनावी (MP Election 2022) शोरगुल चल रहा है, नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election) में पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को होना है इससे पूर्व प्रचार का शोरगुल आज थम जाएगा। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  भी ग्वालियर (Gwalior News) में है और लगातार बैठकें, सभाएं और रोड शो कर माहौल को पूरी तरह भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर में कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वे सामाजिक  संगठनों की बैठकों में शामिल हुए। इसी क्रम में जब सिंधिया जीवाजी क्लब पहुंचे तो वहां बैठक लेने के दौरान उनके अंदर का खिलाड़ी जाग गया और उन्होंने टेबल टेनिस (Scindia played table tennis)  पर हाथ आजमाया।

ये भी पढ़ें – MP Election 2022 : मतदाता पर्ची नहीं आई, परेशान ना हों, इस लिंक से पता चल जायेगा मतदान केंद्र

जीवाजी क्लब में टेबल टेनिस कोर्ट में एक तरफ सिंधिया थे तो सामने भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी सुमन शर्मा।  सिंधिया क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी और सुमन शर्मा वॉलीबॉल की पूर्व इंटर नेशनल खिलाड़ी। अब जब दो खिलाड़ी आमने सामने हो तो फिर मैच के क्या कहने।

ये भी पढ़ें – Health Tips : बारिश के मौसम में बीमारियों से कैसे रहें दूर, जाने स्वस्थ रहनें के आसान उपाय

राजनीति के दोनों खिलाड़ियों ने चुनावी शोरगुल के बीच टेबल टेनिस खेलकर सुकून के कुछ पल बिताये। सिंधिया का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”726648399″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews