MP Election 2022 : मतदाता पर्ची नहीं आई, परेशान ना हों, इस लिंक से पता चल जायेगा मतदान केंद्र

MP Panchayat By-Election

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मप्र में चुनावी (MP Election 2022) माहौल है, पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2022) के दो दौर का मतदान हो गया अब 6 जुलाई को नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body  Election 2022 का पहला दौर है। मतदाता पर्चियां घर घर पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है लेकिन बहुत से घर ऐसे है जहां मतदाता पर्ची नहीं पहुंची। इसलिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने तकनीक का सहारा लेते हुए मतदाता की परेशानी को दूर किया है।

ग्वालियर जिला प्रशासन ने एक लिंक जारी कर बताया है कि कैसे इसे गूगल पर पेस्ट कर आसानी से मतदाता ये पता कर सकेगा कि उसे किस मतदान केंद्र पर वोट डालना है। लिंक की मदद से मतदान केंद्र और मतदाता सूची में नाम पता करना अत्यन्त आसान है।

ये भी पढ़ें – काम ना आई सिंधिया से गुहार, अब सरकार का करेंगे बहिष्कार

इसके लिए गूगल पर लिंक http://mpsecerms.mp.gov.in/SECSearchEngine को पेस्ट कर सर्च करना है। अब मतदाता को अपने इपिक अर्थात वोटर कार्ड का नंबर डालना है। नंबर डालते ही मतदाता की डिटेल से लेकर मतदान केंद्र का नाम तक सब कुछ स्क्रीन पर आ जायेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : यहां देखें 10 ग्राम सोने का ताजा रेट, ये है चांदी का भाव

ग्वालियर जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए लिंक को सोशल मीडिया पर वायरल किया है और अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए इसका उपयोग करें। वहीं ग्वालियर नगर निगम ने इस लिंक के उपयोग की विधि की इमेज बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है।  नगर निगम ने एक QR कोड भी जारी किया है जिससे भी मतदान केंद्र का पता लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में आज थमेगा चुनावी शोर, नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण में 6 जुलाई को वोटिंग

अब यदि आपके पास मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई इस लिंक को ओपन कीजिये अथवा गूगल पर सर्च कीजिये आपको आपके मतदान केंद्र की जानकारी मिल जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews