Video: कांग्रेस विधायक की फिसली जुबान, सुनिए क्या कह गए प्रियंका गांधी के लिए

Video: कांग्रेस विधायक की फिसली जुबान, सुनिए क्या कह गए प्रियंका गांधी के लिए

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की गिरफ़्तारी का विरोध करने सोमवार को सड़क पर उतरी कांग्रेस के विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है। वीडियो में नेता जी जोश जोश में नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं, अचानक उनकी जुबान फिसल जाती है और वे प्रियंका गांधी जिंदाबाद की जगह मुर्दाबाद कह जाते हैं।

मध्यप्रदेश में  उपचुनाव का माहौल है, आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी पार्टियां तैयारियां कर रही हैं, इस दौरान नेताओं  की जुबान फिसलनी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।  पिछले दिनों मध्यप्रदेश सरकार के वन मंत्री की उस समय जुबान फिसल गई जब वे खंडवा के मांधाता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री जी की जुबान फिसल गई और उन्होंने भाजपा को न जिताने की अपील कर दी।  ये वीडियो वायरल हो गया ,  बाद में मंत्री जी ने स्पष्टीकरण दिया कि परिवार में हुई गमी के कारण तनाव में था तो मुंह से भाजपा हारना नहीं चाहिए की जगह ये निकल गया।

ये भी पढ़ें – प्रियंका गांधी की गिरफ़्तारी पर भड़की कांग्रेस, UP सरकार का पुतला फूंका

उधर आज सोमवार को ग्वालियर में कांग्रेस विधायक की जुबान फिसल (Slippery Tongue Of Congress MLA) गई।  पिछले चुनावों में भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार (Congress MLA Dr Satish Singh Sikarwar) की जुबान उस समय फिसल गई जब वे फूलबाग चौराहे पर युवा कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार जोश जोश में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे , बीच उन्होंने तीसरा नारा लगाया प्रियंका गांधी मुर्दाबाद, अगले ही पल उन्हें गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने पूरी ताकत से प्रियंका गांधी जिंदाबाद का नारा लगाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”622501387″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews