
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आम तौर पर पुलिस के पास पति द्वारा सताई पत्नियाँ पहुंचती हैं और पति एवं उसके माता पिता अन्य परिजनों की शिकायत करती हैं लेकिन ग्वालियर एसपी की जन सुनवाई (Gwalior SP Jansunwai) में आज एक अलग मामला सामने आया। यहाँ पत्नी से प्रताड़ित एक पति अपनी फरियाद लेकर पहुंचा, उसने एक फिल्म का गीत सुनाकर अपनी पीड़ा सुनाई।
ग्वालियर एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) की जनसुनवाई में पहंचे पीड़ित धर्मेंद्र पाल ने अपनी पत्नी अनीता पाल और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पीड़ित ने बताया कि वो शासकीय सेवक है। उसकी पत्नी उसे परेशान करती है, पूरे पैसे ले लेती है।
ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आये प्रायवेट डॉक्टर्स, फोन से देंगे नि:शुल्क सलाह
पीड़ित ने बताया कि पत्नी ने मेरे खाते से पर्सनल लोन निकलवाकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और घर चली गई। वो मुझे जान से मारने की धमकी भी देती हैं। पीड़ित ने शायरी को गाने के अंदाज में सुनाकर अपनी पीड़ा मीडिया बताई।
ये भी पढ़ें – Gwalior में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अर्धशतक, एक्टिव केस 100 के पार
एसपी अमित सांघी ने शिकायत सुनने के बाद जनकगंज थाने के टी आई को मामला सुलझाने के निर्देश दिये हैं।
[dgv_vimeo_video id=”662340794″]
[dgv_vimeo_video id=”662340971″]
[dgv_vimeo_video id=”662341169″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

