BJP अध्यक्ष पर फूटा कार्यकर्ता का गुस्सा, ऐसे कैसे पैसे

BJP PRESIDENT VIDEO VIRAL

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में BJP के बागी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। अब पार्टी से निष्कासित एक कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी से टिकट के के लिए बायोडाटा जमा करते समय लिए 10,000 रुपये वापस मांगे है। कार्यकर्ता की पोस्ट पेमेंट देने के प्रमाण के साथ वायरल हो रही है।

ग्वालियर में भाजपा ने पार्टी के अधिकारिक पदाधिकारियों के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 24 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब इन कार्यकर्ताओं का गुस्सा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी पर गुस्सा फूट रहा है। निष्कासित कार्यकर्ताओं में से एक अमित सूरी ने अब जिला अध्यक्ष से बायोडाटा लेते समय जमा कराये 10,000 रुपये वापस मांगे है। उन्होंने इसकी पोस्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वायरल की है।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए निष्कासित भाजपा नेता अमित सूरी ने कहा कि हमसे जब बायोडाटा लिया गया था तब कमल माखीजानी ने 10,000 रुपये जमा करवाये थे, कहा था पार्टी फंड में देना है, मैंने पार्टी के सह कोषाध्यक्ष को online पेमेंट किया, अब जब पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया और निष्कासित कर दिया तो हमारे पैसे वापस करें। अमित ने कहा कि मैं पंजाबी समाज से आता हूँ पार्टी ने एक भी पंजाबी को टिकट नहीं दिया, इसलिए मैंने वार्ड 34 से निर्दलीय चुनाव लड़ा है। अमित सूरी ने कहा कि यदि कमल माखीजानीने मेरे पैसे वापस नहीं किये तो कोर्ट जाऊंगा और कानूनी लडाई लडूंगा।

उधर जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि पैसा समर्पण निधि के नाम पर जमा हुआ है, जो कार्यकर्ता मर्जी से देता है कोई किसी से जबरदस्ती नहीं ले सकता। अब जब तक टिकट मांग रहे थे ठीक था, लेकिन अब गलत है। उन्होंने कहा कि वैसे भी निष्कासित व्यक्ति की किसी भी बात पर मुझे टिप्पणी नही करनी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews