
ग्वालियर में आज शुक्रवार को उस समय दहशत फ़ैल गई जब अचानक सरे राह गोलियों की आवाज गूंजने लगी, लोगों को कुछ समझ आता तब तक एक युवती सड़क पर निढाल होकर गिर गई, उसके साथ मौजूद युवक उसपर एक एक बाद एक गोलियां बरसा रहा था, देसी कट्टा लिए युवक ने करीब पांच गोलियां युवती को मारी और वहीं उसके पास बैठा रहा, सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को कट्टा फेंककर सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन युवक धमकी देता रहा , पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े फिर काफी मशक्कत के बाद जान की परवाह किये बिना घेरकर युवक को पकड़ लिया और हथियार जब्त कर लिया।
ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय से कुछ दूरी पर कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम के पास आज दिन में एक युवक ने एक युवती पर गोलियां बरसना शुरू कर दी, प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक युवक के पास देसी कट्टा था उसने युवती पर एक के बाद एक तीन फायर किये और वहीं बैठ गया, उसके बाद उसने दो फायर और किये, वहां से निकल रहे लोग दहशत में आ गए इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन किया जिसपर बाद विश्वविद्यालय थाने का पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गया।
गोलियां चलाकर वहीं बैठा रहा युवक नहीं किया सरेंडर
सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार और टीआई आलोक सिंह परिहार ने युवक को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन युवक सरेंडर के लिए तैयर नहीं था, उसने पुलिस को कट्टा दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अपना प्रयास जारी रखे रही पुलिस ने डरा धमकाकर, समझाइश देकर प्रयास किया लेकिन जब युवक नहीं माना तो पुलिस ने उसे काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
CSP नागेन्द्र सिंह और टीआई आलोक परिहार ने ऐसे पकड़ा आरोपी को
आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भी युवक अपनी जगह से हटने के लिए तैयार नहीं हुआ, चूँकि उसके पास हथियार था इसलिए पुलिस भी घायल युवती को उठाने में असमर्थ दिखी, पुलिस ने कई तरह से सनकी युवक का ध्यान भटकाने का प्रयास किया और फिर कई घंटों की मशक्कत के बाद सीएसपी नागेन्द्र सिंह और टीआई आलोक परिहार ने पुलिस फ़ोर्स के साथ घेराबंदी कर दौड़ लगाकर उसे दबोच लिया और घायल युवती को अस्पताल भेजा जहाँ उसकी मृत्यु हो गई।
बिना पति पत्नी से तलाक लिए दोनों थे लिव इन रिलेशन में
एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गोली चलाने वाले युवक का नाम अरविंद परिहार है वो विवाहित है तथा उसके दो बच्चे हैं जो अपने दादा-दादी के साथ पिछोर में रहते हैं। अरविन्द ने जिसे गोली उसका नाम नंदिनी है वो विवाहिता होकर लगभग 8-9 साल के एक बच्चे की माँ थी । वर्ष 2022-23 में नंदिनी परिहार की जान पहचान आरोपी अरविन्द परिहार से हुई तथा दोनों ही अपने परिवारों से पृथक-पृथक रहकर मुरार तथा सिरोल थाना क्षेत्र में ऑरेंजवुड में किराये के मकान में साथ में दो से तीन वर्षों तक रहे लिव इन रिलेशन में रहे हैं।
लिव इन में दोनों के बीच कई बार हुए झगडे बात पुलिस तक पहुंची
आरोपी द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह भी बताया गया है कि उसने बिना परिवार की जानकारी के मुरार आर्य समाज मंदिर में वर्ष 2023 में शादी भी कर ली है, बिना पति-पत्नी से तलाक लिये लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी के बीच वर्ष 2023 से लगातार झगड़े और विवाद हुए तथा नंदिनी के द्वारा अरविन्द पर थाना सिरोल में 03 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में 01 प्रकरण पंजीबद्ध कराया।
की युवकों के साथ लिव इन रिलेशन की बात आई सामने
पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक नंदिनी अपने पति के अलावा छोटू केबट, निमलेश सेन तथा फिरोज खान के साथ भी लिवइन में रह चुकी है तथा मृतक नंदिनी के द्वारा दतिया निवासी निमलेश सेन की वर्ष 2017 में थाना सिविल लाइन दतिया क्षेत्र में हत्या की थी जिसमें वह लगभग साढे चार साल जेल में सजा काटकर वर्ष 2022 में बाहर आई थी।
पहले शिकायत कर जेल भेजा फिर जमानत करवाई थी
पुलिस के मुताबिक 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में यह आरोपी लगाते हुए कि अरविन्द ने उसे गाड़ी से कुचकर जान से मारने की कोशिश की है रिपोर्ट की, जिस पर थाना सिरोल में अरविन्द के विरुद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गय था। किंतु नंदिनी के द्वारा न्यायालय में यह शपथ पत्र देकर घटना से इंकार किया जिसके आधार पर आरोपी को जमानत का लाभ मिला। आरोपी लगभग 3 माह तक जेल में बंद रहा है।
पुलिस की सूझबूझ और साहस की हो रही तारीफ
बहरहाल पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ, व्यावसायिक दक्षता के साथ साहस का परिचय देते हुए ना तो आरोपी को स्वयं की क्षति पहुंचाने और ना ही आमजनता या पुलिस पार्टी पर हमला करने का मौका मिला। पुलिस के इस एक्शन की शहर के लोग तारीफ कर रहे हैं, आईजी अरविंद सक्सेना और एसपी धर्मवीर सिंह ने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
सरफिरा आशिक! युवती को गोलियों से भूना
ग्वालियर का मामला, रूप सिंह स्टेडियम के पास की घटना, युवक को काबू करने पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, युवती नाज़ुक हालात में अस्पताल में भर्ती#Gwalior pic.twitter.com/RXzUP2CWdQ
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 12, 2025
युवती पर हमला करने वाले युवक को यूं पकड़ा पुलिस ने
वीडियो आया सामने, खुद को मारने का कर रहा था युवक प्रयास@Gwalior_police #Gwalior pic.twitter.com/ZkxpI28XFo
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 12, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

