NSUI प्रदेश महासचिव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूँका पुतला

NSUI प्रदेश महासचिव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूँका पुतला

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में भृष्टाचार , नियम विरुद्ध नियुक्तियाँ सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे NSUI के आंदोलन में युवा कांग्रेस भी शामिल हो गई। NSUI प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने जेयू की कुलपति और सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन का पुतला फूँका।

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव विश्वजीत भदौरिया के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम पार्टी कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहाँ उन्होंने जीवाजी विश्व विद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के नेताओं आरोप लगाए कि कुलपति ने अपने प्रभाव के प्रयोग कर NSUI प्रदेश महासचिव को जबरन गिरफ्तार कराया है। नेताओं ने जिला और पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। नारेबाजी करने के बाद पार्टी नेताओं ने कुलपति, पुलिस और जिला प्रशासन का पुतला जलाया और चेतावनी दी कि यदि जल्दी सचिन द्विवेदी की रिहाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews