जमीन पर बिखेरी गिट्टी, आसमान से नजर आई PM Modi की छवि

जमीन पर बिखेरी गिट्टी, आसमान से नजर आई PM Modi की छवि

हरदा, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हरदा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में अपने किस्म का अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। यहां प्रसिद्ध चित्रकार एवं कलाकार सतीश गुर्जर ने अपने 40 साथियों के साथ जमीन पर गिट्टी को इस तरह बिखेरा कि आसमान से नरेन्द्र मोदी की छवि दिखाई देने लगी। कृषि मंत्री कमल पटेल के सुपुत्र संदीप पटेल ने पूरी कलाकार टीम की प्रशंसा की है।

मोदी के जीवन को समर्पित प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोले पवैया- “एक राजऋषि भारत का प्रधानमंत्री है”

सतीश गुर्जर और उनकी टीम सुबह 6:00 से अपने अभियान में जुट गई थी। कृषि उपज मंडी प्रांगण में 70 × 80 यानी 5600 स्क्वायर फीट क्षेत्र में यह कलाकार गिट्टी फैलाने लगे तो लोगों को समझ ही नहीं आया यह लोग कर क्या रहे हैं लेकिन शाम 4 बजे ड्रोन ने उड़ान भरी तो लोग दंग रह गये। जमीन पर फैली हुई गिट्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा उभरा हुआ था। सतीश गुर्जर ने कहा कि गिट्टी से इस प्रकार की फोटो अभी तक किसी ने नहीं बनाई है इस अभियान में संदीप पटेल का भरपूर सहयोग हमें मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल का मंत्र दिया है, हम स्थानीय चीजों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें उसी से प्रेरणा लेकर हमने 70 × 80 याने 5600 स्क्वायर फीट की गिट्टी से बनी फोटो का निर्माण किया है, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन इसके लिए अच्छा दिन कुछ और हो नहीं सकता था इसीलिए हम लोगों ने आज के दिन को चुना। संदीप पटेल ने पूरी टीम की प्रशंसा की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो नया भारत गढ़ने करने की बात कर रहे हैं, हम सब भारतवासी और युवा उसको करने का काम करेंगे 21वीं सदी भारत की होगी।

https://vimeo.com/607515109

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews