एमपी में मूसलाधार बारिश का कहर, नाले में बहे डिप्टी रेंजर, दो की मौत

deputy-ranger-died-due-to-washout-in-flood

हरदा।

मध्यप्रदेश में बीते एक हफ्ते से हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे है, सड़कों पर पानी भरा हुआ है, कई जगह बाढ जैसे हालात बने हुए है, गांवों में संपर्क टूट गया है, यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। हालात को देखते SDRF की टीमों को तैनात किया गया है। इसी बीच खबर है कि हरदा वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर पोनसा ग्राम के नाले में बह गए। इस घटना से उनकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरदा में बोरपानी रेंज के डिप्टी रेंजर रामफल मर्सकोले की पहाड़ी नाला पार करते समय पानी में बहने से मौत हो गई। मृतक डिप्टी रेंजर रामफल मर्सकोले का शव कुछ ही दूरी से बरामद किया गया है। घटना ग्राम बोरपनी की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर रामफल मर्सकोले भी प्रभावित इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। बोरपनी का निरीक्षण करने जाने के दौरान पोनसा ग्राम के नाले को पार करते डिप्टी रेंजर रामफल मर्सकोले बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी राकेश गौर अपनी टीम एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ वनांचल पहुचे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण नदी में अधिक पानी होने के कारण डिप्टी रेंजर बह गए। इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पीएम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की सूचना मिलने  पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम कार्रवाई कर रही है।

दो की मौत

राजगढ़ भी बाढ़ की चपेट में है। भारी बारिश के कारण यहां मोहनपुरा डैम के 8 गेट खोले गए हैं।यहां बोड़ा इलाके में नाले में डूबने से देवेन्द्र राजपूत नाम के एक युवक की मौत हो गई। वह पचोर से तलेन जा रहा था, रास्ते में नाले पर बना पुल पुल पार करने की कोशिश में वो पानी के बहाव में बह गया, बाद में उसकी लाश बरामद की गई। वही रायसेन के बरेली में हुई मूसलाधार बारिश के कारण नाले की ज़मीन धंस गयी।इसकी चपेट में आकर गुरुकुल स्कूल के चौकीदार की मौत हो गई। नाले के नजदीक जमीन धसकने से मौत हो गई।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यहां भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि इनमें से कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews