विद्युत विभाग ने बकाया न चुकाने वाले किसानों बताया बिजली माफ़िया

विद्युत विभाग ने बकाया न चुकाने वाले किसानों बताया बिजली माफ़िया

हरदा|भवानी शंकर पराशर|

हरदा कलेक्टर के निर्देश पर सभी किसानों को नोटिस जारी किया गया है। जिस में कहा गया है जिन किसानों पर बिजली विभाग का पैसा बकाया है उन्हे  बिजली माफ़िया कहा जायेगा।

मध्यप्रदेश विधुत वितरण बिजली विभाग एवं ज़िला प्रशासन के द्वारा हरदा जिले के करीब सैकड़ो किसानों को नोटिस जारी किया है नोटिस में कहा गया है कि आपके दारा अभी तक बिजली बिल जमा नहीं किया गया है बिल जमा करें नहीं तो आप बिजली माफ़िया की सूची में चयनित किया जाएंगे साथ ही आपकी संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी ।

बीजेपी के विधायक कमल पटेल का कहना है कि यह एक तानाशाही रवैया अपनाते हुए नोटिस जारी किया है गरीब किसान की अभी भी फसल खड़ी हुई है प्रशासन परेशान करना  कर रहा है  जिन किसानों ने कभी कोई अपराध नहीं किया है उन लोगों को माफ़िया बनाया जा रहा है यह पूरी तरह से गलत कार्रवाई है हम इसका विरोध करते हैं इसे वापस नही गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews