प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की चौपाल, लोगों की समस्याएं सुनी, मौके पर ही किया निराकरण

CABINET MEETING

Harda- State Agriculture Minister Kamal Patel’s chaupal : किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने  सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हरदा जिले के नगरीय निकायों में वार्ड चौपाल लगाई, मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 1, 8 और 16 में आयोजित चौपाल में नागरिकों की समस्याएँ सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने वार्ड चौपाल आयोजन के लिए कलेक्टर ऋषि गर्ग और जिला प्रशासन की टीम की सराहना की और टीम को बधाई दी।

बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश 

कृषि मंत्री मंत्री कमल पटेल ने विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल को बिजली बिल सुधार संबंधी आवेदन के निराकरण के लिये रविवार से ही प्रत्येक वार्ड में विद्युत बिलों के सुधार के लिए शिविर लगाने और नागरिकों को वास्तविक खपत आधारित बिजली के बिल देने के निर्देश दिये।

वार्ड चौपाल में कुल 65 आवेदन मौके पर ही निराकृत
कलेक्टर ने बताया कि वार्ड चौपाल में तीन वार्ड के कुल 92 नागरिकों से आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 65 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। चौपाल में संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बालिका समृद्धि योजना, सामाजिक न्याय, बिजली, नगरीय निकाय, आयुष्मान कार्ड, पात्रता पर्ची संबंधी आवेदनों का निराकरण किया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews