भिवानी में किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते धराया पटवारी, फसल मुआवजा दिलाने के एवज में मांगे थे पैसे

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
bribe news

हरियाणा के भिवानी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने  10,000 की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने किसान से फसल मुआवजा दिलाने के एवज में पैसे की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भिवानी के गांव गुजरानी का है। यहां के किसान मंजीत ने भिवानी एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी हर्ष छाबड़ा ने खराब हुई फसल के सरकारी मुआवजा को पास कराने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है और फिर सौदा 10 हजार रुपये में तय किया है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया और आरोपी को दबोचने के लिए एक विशेष योजना बनाई।

एसीबी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़ित किसान को केमिकल लगे नोट देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही किसान ने भिवानी में आरोपी पटवारी हर्ष छाबड़ा को 10,000 रुपए की नकदी सौंपी, वैसे ही मुस्तैद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल एसीबी और पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews