अब केवल 10 घंटे में पूरा होगा गुरुग्राम से वडोदरा का सफर, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर तैयार हुई 8 लेन टनल

आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब गुरुग्राम से वडोदरा पहुंचने में केवल 10 घंटे का समय लगेगा।
Delhi Mumbai express way

अब अगर आप गुरुग्राम से वडोदरा का सफर करना चाहते हैं तो केवल 10 घंटे में एक शहर से दूसरे शहर पहुंच जाएंगे। लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के कोटा में चल रहा सुरंग निर्माण का काम पूरा हो चुका है। अगले महीने से इसे चालू किया जा सकता है, जिसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।

आपको बता दें कि जो सुरंग तैयार की गई है वह देश की पहली आठ लेन वाली सुरंग है। यह जैसे ही शुरू होगी गुरुग्राम से वडोदरा की दूरी 20 से 22 घंटे की जगह 10 से 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

8 लेन का एक्सप्रेस वे कम करेगा दूरी

8 लेन का यह एक्सेस कंट्रोल ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलग-अलग हिस्सों में बांटकर तैयार किया जा रहा है। इस की शुरुआत सोहना के नजदीक अलीपुर गांव से हो रही है। कोटा से पहले और आगे वडोदरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कई महीने पहले पूरा किया जा चुका है। कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व भी पड़ता है। यहां पर बड़ी संख्या में वन्य जीव मौजूद हैं। इसी को देखते हुए 4.9 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है ताकि वन्यजीव परेशान न हो। जहां निर्माण कार्य के दौरान भी काफी सावधानी बरती गई और समय भी अधिक लगा।

दूर होगी घूमने की फजीहत

जो सुरंग बनाई गई है उसका निर्माण इस तरह से किया गया है कि वन्य जीवों को पता भी नहीं चलेगा कि नीचे से वाहन गुजर रहे हैं। अगले महीने से इसे शुरू कर दिया जाएगा। यह बताया जा रहा है की टनल की पूरी तरह जांच की जाएगी और उसी के बाद इसे चालू किया जाएगा। टनल चालू होने के बाद आने जाने वाले लोगों को 25 किलोमीटर घुमावदार रास्ते से निजात मिलेगी।

मुंबई का प्रोजेक्ट भी होगा पूरा

यह निर्माण कार्य केवल वडोदरा तक नहीं है बल्कि इसे आगे मुंबई तक ले जाया जाने वाला है। दोनों शहरों के बीच का कुछ हिस्सा निर्माण के लिए बचा है। यह कहां जा रहा है कि जून तक बाकी हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जैसे ही यह काम पूरा होगा उसके बाद गुरुग्राम से मुंबई का रास्ता 24 घंटे की जगह 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यहां पर वाहनों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्रतिदिन यहां 25 से 30 हजार वहां निकल रहे हैं। मुंबई का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इसकी संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

कहां से गुजरेगा

ये एक्सप्रेसवे लगभग 1,350 किलोमीटर लंबा है। यह पांच राज्यों का दौरा करता है, हरियाणा (129 किमी), राजस्थान (373 किमी), मध्य प्रदेश (244 किमी), गुजरात (426 किमी), और महाराष्ट्र (171 किमी)। दिल्ली डीएनडी फ्लाईवे इसका शुरुआती बिंदु है। हरियाणा में ये सोहना, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़। राजस्थान में अलवर, दौसा, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा। मध्य प्रदेश में रतलाम, मंदसौर, गरोठ, झाबुआ (मेघनगर), थांदला। गुजरात के दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वापी। महाराष्ट्र के पालघर, विरार, मीरा भायंदर, मुंबई के नजदीक से गुजरता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews