Hindi News

राज्य की 10 साल पुरानी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा सुपरवाइजर, केंद्रों को किया जा रहा अपग्रेड

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने महिला में बाल विकास विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 50% सुपरवाइजर के पद रिजर्व किए जाने का निर्णय लिया गया है।
राज्य की 10 साल पुरानी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा सुपरवाइजर, केंद्रों को किया जा रहा अपग्रेड

हरियाणा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब 10 वर्ष की सेवा का अनुभव पूरा करने वाली कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। सुपरवाइजर के ये पद 50% आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति और 50% सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक रखी गई। इस समीक्षा बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ये निर्णय लिया गया।

इन घोषणाओं पर हुई चर्चा

इस बैठक के दौरान न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति पर चर्चा की गई बल्कि पहले की गई तीन घोषणाओं के कार्य की समीक्षा भी की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल चिन्हित किए गए 80000 कुपोषित बच्चों में से 54000 को कुपोषण से बाहर किया जा चुका है। केवल 26000 बच्चे शेष रह गए हैं जिन्हें जल्दी निजात दिलवाया जाएगा।

अपग्रेड होंगे आंगनवाड़ी केंद्र

राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का काम भी किया जा रहा है। 2000 केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलने की घोषणा की गई थी। जिसपर अपग्रेड का काम तेजी से किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार इस अपग्रेडेशन के लिए लगभग 20 करोड़ की वस्तुएं खरीदी जाने वाली है। इसके अलावा 81 करोड़ की लागत से 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले वे स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सके इसलिए यह कदम उठाया गया है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews