हरियाणा पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। पंचकूला पुलिस आयुक्त बदले गए हैं। एसपी, डीएसपी, DCP समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है।
अर्शींदर सिंह चावला, पुलिस महानिदेशक, राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो को स्थानांतरित करके डायरेक्टर जनरल, जेल, हरियाणा पंचकूला पद का प्रभार सौंपा गया है। कला रामचंद्रन को डायरेक्ट, एफएसएल मधुबन पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जो वर्तमान में डायरेक्टर जनरल मधुबन कॉम्प्लेक्स और डीजीपी ट्रेनिंग एंड डायरेक्टर हरियाणा पुलिस अकादेमी मधुबन पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पंचकूला नए पुलिस कमिश्नर कौन?
पंचकूला के पुलिस आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार बैच 2007 के आईपीएस अधिकारी पंकज नैन को सौंपा गया है, जो वर्तमान में स्पेशल ऑफिसर, कम्युनिटी पुलिस एंड आउट रीच, मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत हैं। इसके अलावा आईजीपी सिक्योरिटी, सीआईडी (एच) और आईजीपी अंबाला रेंज पद अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
नाजनीन भसीन, आईजीपी आरटीसी भोंडसी को आईजीपी एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) (H) पद का प्रभार सौंपा गया है। वह पहले से ही आईजीपी सीआईडी (H) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। लोकेंद्र सिंह और वरुण सिंगला को एंटी टेररिज्म स्क्वाड का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी सृष्टि गुप्ता डीसीपी पंचकूला को स्थानांतरित करके आईजीपी, वेलफेयर, PHQ और एसपी, HSNCB (H) पद पर नियुक्त किया गया है। अदिति सिंह को डीसीपी पंचकूला पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन HPS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे एचपीएस अधिकारी अक्षय कुमार को हांसी का डीएसपी बनाया गया है। वहीं रोहतक डीएसपी पद पर श्रद्धा सिंह को नियुक्त किया गया है। झाझर एसीपी पद की जिम्मेदारी हितेश कुमार को सौंपी गई है। सी. दादरी डीएसपी पद पर साहिल ढिल्लों को नियुक्त किया गया है। दुर्गा HAP, पहली बटालियन रोहतक के डीएसपी पद पर अरविंद दहिया को नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम एसीपी पद पर इंद्रजीत सिंह और प्रवीण मलिक को पदस्थ किया गया है। रोहतक डीएसपी पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है।







