MP Weather Update : मप्र में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम (MP Weather Update) बदलने वाला है। मौसम विभाग (Weather Department)  ने आने वाले दिनों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। विभाग की माने तो 2 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा, जिसके प्रभाव से 4 मार्च के बाद हवाओं के रुख में बदलाव देखने को मिल सकता है और वातावरण में नमी के बादल छाने के आसार है।वही तापमान (Temperature) में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

यह भी पढ़े.. Weather Update : फरवरी अंत तक MP में 35 डिग्री पहुंच सकता है पारा, यहां बारिश-ओले के आसार

मौसम विभाग की माने तो  पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से पूर्वी और पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। 2 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम के फिर मिजाज बदलने के आसार (MP Weather Forecast) है, जिसकी वजह से 4 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय भोपाल, राजगढ़ सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों के कारण दिन में तो तापमान कम रहेगा, लेकिन रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

वही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान ( Weather Forecast) है कि सोमवार को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड समेत गिलगित, बाल्टिस्‍तान व मुजफ्फराबाद में बर्फबारी (Snowfall) व बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्‍यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बनने का कारण एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ है । इसके कारण 3 और 4 मार्च को भी जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, लद्दाख और गिलगित, बाल्टिस्‍तान व मुजफ्फराबाद में बारिश(Weather) व बर्फबारी संभव है।

weather

weather WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews