मप्र में 12421 नए केस, 86 मौतें, सीएम बोले- तीसरी लहर के लिए हेल्थ इंफ्रा हो रहा तैयार

मुख्यमंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (Madhya Pradesh)में कोरोना की दूसरी लहर लगातार तांडव मचा रही है। आए दिन 12 से 13 हजार के बीच केस मिल रहे है। पिछले 24 घंटे में 12421 नए कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) सामने आए है और 86 की मौत हो गई।  इसी के साथ मप्र में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 88,614 हो गई है और अबतक प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 6,160 हो गया है। हालांकि पॉजिटिविटी रेट घट कर 18% हो गया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह चौहान की अपील-15 मई तक सबकुछ बंद करें, कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 1,782, भोपाल में 1,584, ग्वालियर में 1020 और ग्वालियर में 870 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6 लाख 37 हजार 404 हो गई है। जबकि स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 5 लाख 42 हजार 632 हो गई है।कोरोना संक्रमण में मप्र पहले देश में सातवें स्थान पर था, अब वह चौदहवें स्थान पर आ गया है। प्रदेश का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 19.8% है, वहीं रिकवरी रेट बढ़ कर 85.13% हो गया है।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (CM Shivraj Singh Chauhan)  ने  जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 15 मई तक सब कुछ बंद कर दें। जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें और संक्रमण की चेन तोड़ दें। शादी विवाह आगे बढ़ा दें। जिस गाँव में एक भी कोरोना मरीज़ है, वहाँ मनरेगा (MANREGA) के कार्य बंद कर दें। मप्र में यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो उसके लिए भी हेल्थ इंफ़्रा तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के 75 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, 7 मई को सीएम करेंगे 1500 करोड़ ट्रांसफर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार जारी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि अभी तक 52 जिलों में एक लाख 87 हजार 608 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं। 18 अप्रैल से 5 मई के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से एक लाख 87 हजार 608व मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं।

मप्र मप्र

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews