राजधानी में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 205 कन्टेंटमेंट क्षेत्र घोषित

राजधानी में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 205 कन्टेंटमेंट क्षेत्र घोषित

भोपाल।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस (corona virus)के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। अब भोपाल में 20 नए मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव (positive)आई है। जिसके साथ ही राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 920 पहुंच गई है। वहीँ अबतक 35 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

दरअसल शुक्रवार को भोपाल में 20 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिन मरीजों की पुष्टि हुई है उनमे कई मरीज पुराने कंटेनमेंट एरिया के बताए जा रहे हैं। इसमें एक परिवार के 3 सदस्य भी शामिल हैं। शुक्रवार को मिले 20 मरीजों को मिलाकर राजधानी में इस समय 356 एक्टिव मरीज हैं। इनका चिरायु, एम्स सहित विभिन्न कोरोना केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। हलाकि राहत की बात ये कि शाम के चिरायु अस्पताल से 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा। इन्हें मिलाकर राजधानी में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 529 पर पहुंच गई है।

दूसरी तरफ स्वस्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और सर्वे में जुटी हैं लेकिन जहांगीराबाद और ऐशबाग जैसे कुछ हॉट स्पॉट ऐसे हैं। जहां लोग स्क्रीनिंग और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इन इलाकों से स्वास्थ्य अमले के साथ बदसलूकी किए जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं।

वहीँ इससे पहले भोपाल में गुरुवार को 27 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । इसमें एम्स के एक डॉक्टर और एम्स पीजी हॉस्टल की जूनियर डॉक्टर भी शामिल थी।वही 2 महिला पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वहीँ भोपाल को आठ जोन में बांटा गया है। जहाँ 29 नए कन्टेंटमेंट क्षेत्र घोषित किये गए हैं। जहाँ सुरक्षा की कार्यवाही की देखते हुए अब भोपाल में कुल 205 कंटेंटमेन्ट जोन हो गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews