MP Weather Alert: नया सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम (Weather Update) में बार बार बदलाव देखने को मिल रहे है। अब एक बार फिर दो सिस्टम एक्टिव होने और वातावरण में नमी के कारण मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आ रहे है। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अगले 24 घंटे में  ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभागों के जिलों में बारिश (Rain) की संभावना है।

यह भी पढ़े.. वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, और दक्षिण-पश्चिम मप्र से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) भी बनी हुई है, जिसके चलते लगातार नमी मिल रही है और  ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Weather Forecast) है कि अगले 24 घंटे में सागर और रीवा संभागों के जिलोंं, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, भोपाल, गुना, ग्वालियर, अशोकनगर, श्योपुरकलां, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, देवास जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। वही 30/40 किमी/घंटा की रफ्तार से बिजली चमकने और गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान बोले- जिलों के पॉजिटिविटी रेट के आधार पर होगी कलेक्टरों की रैंकिंग

मौसम विभाग (Weather Cloud) की मानें तो 20 और 21 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में मेधा बरस सकते हैं। वहीं 21 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है।पूर्वोतर में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

weather

weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews