मध्य प्रदेश में एक्टिव केस 23 हजार, सीएम बोले- एक साथ सब Unlock नहीं वरना बिगड़ेगी स्थिति

मध्य प्रदेश सीएम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अगले 24 घंटे बाद यानि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो रही है, देर शाम अलग अलग जिलों की गाइडलाइन (Unlock Guideline) जारी होगी, इससे पहले पिछले 24 घंटे में 1205 नए केस सामने आए है और 48 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 23390 हो गई है। वही 5023 मरीज कोरोना को मात देकर रिकवर हुए हैं। इसी बीच अनलॉक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना, ओलावृष्टि के भी आसार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  मध्य प्रदेश का पॉज़िटिविटी रेट (Corona Positivity Rate) कम हो गया है और रिकवरी रेट बढ़ गया है। खंडवा (Khandwa) जैसे ज़िले हैं जहाँ आज एक भी पॉज़िटिव केस नहीं आया है। कई ज़िले ऐसे हैं जहाँ 10 से कम केस आये।मैं केवल यही प्रार्थना करता हूँ कि एकदम से सबकुछ मत खोल देना नहीं तो स्थिति बिगड़ेगी। धीरे-धीरे करके हम अनलॉक करेंगे। हमें #COVID19 अनुरूप आचरण भी करना होगा। अब हमें वायरस से बचके चलना है जिससे रोजी रोटी भी चलती रहे, दुनियादारी चलती रहे। प्रदेश का रिकवरी रेट 96% और पॉजिटिविटी रेट 2% से कम है। 

यह भी पढ़े..Solar Eclipse 2021: 10 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

सीएम शिवराज सिंह  ने कहा कि रतलाम के आंकड़े देखकर मुझे चिंता होती थी, लेकिन कल के टेस्ट में केवल 27 संक्रमण के प्रकरण आये। अब रतलाम (Ratlam) में भी यह काबू में है।यह संतोष की बात है कि मध्य प्रदेश में #COVID19 का संक्रमण नियंत्रण में है। अब संक्रमण की दर 1.8 प्रतिशत से कम रह गई है। रतलाम मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की परमानेंट व्यवस्था के लिए रु. 1 करोड़ 2 लाख की लागत से प्लांट लगाया गया है। मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूँ। रतलाम समेत आसपास के क्षेत्रों में ऑक्सीजन (oxygen) कंसेंट्रेटर दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews