रेड जोन में फिर मिले 25 नए संक्रमित, इस जिले में 2 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

रेड जोन में फिर मिले 25 नए संक्रमित, इस जिले में 2 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

उज्जैन/इन्दौर।

उज्जैन में कोरोना(corona) का कहर जारी है। वही लगातार आ रहे नए मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए है। इसी बीच रविवार को उज्जैन में एक बार फिर 25 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 575 पहुंच गई है। जिसके साथ ही उज्जैन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 54 पहुँच गई है।

दरअसल रविवार को उज्जैन में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें उज्जैन शहर के 24 और बड़नगर का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। उज्जैन में बीते छह दिनों में 213 नए केस मिले हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में कुछ नए क्षेत्रों में भी संक्रमण के मामले आए हैं। यहां गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। लगातार नए इलाकों तक संक्रमण का फैलना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वहीँ रविवार को एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई। अब मृतकों का आंकड़ा 54 पर पहुंच गया है। हालॉकि अबतक कुल 237 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इधर जिले में 9 नए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए।

बता दें कि इससे पहले शनिवार देर रात उज्जैन में 25 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 550 पहुँच गयी है और कोरोना से अबतक 51 की मौत भी हो चुकी थी। हलाकि राहत की बात ये है कि शनिवार को यहां से 5 मरीज ठीक होकर घर भी पहुंचे थे। जिसके साथ ही जिले में 224 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर में दो और कर्मचारी पॉजिटिव

इधर मध्यप्रदेश के सबसे सक्रमित जिले इंदौर में नगर निगम के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिनमें से एक कम्प्यूटर ऑपरेटर है और फिलहाल सब्जी वितरण के काम में लगा था। वह विकास नगर इलाके का रहवासी है। दूसरा कर्मी भी सब्जी वितरण में लगा था। दोनों की रिपोर्ट 22 मई को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इससे पहले निगम के एक स्वास्थ्य अधिकारी और चार सफाईकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिनका इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews