उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ OSD कोरोना पॉजिटिव, विभाग में हड़कंप

उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ OSD कोरोना पॉजिटिव, विभाग में हड़कंप

भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग (higher education department) में पदस्थ ओएसडी (osd) कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं, इसी के साथ विभाग में हड़कंप मच गया है। ओएसडी को कोरोना पॉजिटिव होने से उच्च शिक्षा विभाग में भय का माहौल है। ये रिपोर्ट आने के बाद अब सतपुड़ा (satpura) की तीसरी और पांचवी मंजिल को सेनेटाइज  करने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं चौथी मंजिल पर संचालक तकनीकी शिक्षा विभाग में अफसरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं।

ओएसडी (osd) के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब सभी कर्मचारी और अधिकारी पूरे सतपुड़ा भवन को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा ओएसडी के कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों को घर पर क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अब उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews