स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर से 339 कैदियों को मिलेगी रिहाई, गृहमंत्री ने की ये अपील

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों की सजा माफ होगी। ऐसे कैदी जो 14 से 20 साल की सजा काट चुके है, उन कैदियों को रिहा किया जाएगा। रिहा किये जाने वाले कैदियों की सूची में पांच महिला कैदी भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि “सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर की जेलों से 339 बंदियों की शेष सजा को माफ कर उन्हें रिहा करने का फैसला किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि रिहा होने वाले बंदी अब अपराध से दूर रहकर समाज सेवा और जन कल्याण के कार्यों में योगदान देंगे।”

विधानसभा में हंगामा, कमलनाथ ने कर डाली इस दिवस को श्रद्धांजलि देने की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल से 36 और इंदौर से 28 कैदी रिहा होंगे, इसी के साथ प्रदेशभर की अलग अलग जेलों के कैदियों को रिहा किया जाएगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों से अपील की है कि रिहा होन के बाद वे फिर अपराध की दुनिया में न जाएं और समाज की भलाई के लिए काम करें। उन्होने कहा कि रिहाई के बाद सामान्य जीवन में लौटने की कोशिश करें और मेहनत करके आजीविका कमाएं। इसी के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए सामाजिक सद्कार्यों से भी जुड़ें। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अच्छे आचरण के कारण जिन कैदियों को जल्दी रिहा किया जा रहा है, उनसे उम्मीद है कि वे जेल से बाहर आकर भी अपने आचरण और व्यवहार से समाज में फिर अपना स्थान बनाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews