प्रदेश भर में हो रही बारिश के बीच CM शिवराज बोले, ‘किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे’

प्रदेश भर में हो रही बारिश के बीच CM शिवराज बोले, ‘किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे’

भोपाल| निसर्ग तूफान (Cyclone Nisarga) का असर पूरे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पर नजर आ रहा है। अधिकांश जिलों में बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बारिश से कई इलाकों में खुले में रखा अनाज भीग गया है| इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा किसानों को चिंता करने जरुरत नहीं है, उन्हें कोई नुकसान नहीं होने देंगे|

सीएम शिवराज ने कहा पूरा प्रदेश कोरोना महामारी से लड़ रहा है| इसलिए अनाज खरीदी देर से शुरू हुई| लेकिन अन्नदाता को प्रणाम करता हु, अन्न के उत्पादन के सारे रिकॉर्ड टूट गए| आज दिनांक तक सरकार ने एक करोड़ 25 लाख 60 हजार मेट्रिक टन गेहूं खरीद लिया है| लेकिन इसी बीच में निसर्ग तूफ़ान आ गया| प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और आगे भी बारिश जारी रह सकती है| लेकिन किसी को नुकसान नहीं होने दूंगा|

सहयोग की अपील
सीएम ने कहा हमारी पूरी कोशिश है कि किसान का नुकसान नहीं होने देंगे| सरकार क्यों है, आपके पैसा आपके खेतों में आ रहा है| तिवड़ा युक्त चना भी खरीदा जा रहा है| थोड़ा धैर्य रखे संकट की इस घडी में सरकार आपके साथ खड़ी है| उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है|

अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ हैं, सावधान रहे
प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा ‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, आपके सहयोग से हमने #COVID19 पर काफी हद तक काबू पा लिया है। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियाँ भी शुरू हुई हैं। दोस्तों, अभी कोरोना संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है। अगर हमने सावधानी का पालन नहीं किया तो यह भारी पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews