गृह मंत्री के आदेश के बाद एक्शन, कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, PM मोदी पर दिया था विवादित बयान

mp congress

MP News Today : मध्य प्रदेश से बड़ी सामने आई है। ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या’ करने वाला बयान देने वाले एमपी के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज मंगलवार सुबह 5.30 उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई पन्ना पुलिस द्वारा की गई है।  पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे।  पुलिस ने यही से उन्हें अरेस्ट किया।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश के बाद कांग्रेस नेता राजा पटेरिया पर यह सख्त कार्यवाही की गई है।सोमवार को एफआईआर के बाद आज मंगलवार सुबह पन्ना पुलिस ने पटेरिया को उनके घर से गिरफ्तार किया है।पन्ना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पन्ना जिले के चारों एसडीओपी पवई आजयगढ़ थाना प्रभारी सहित हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने एक साथ पूर्व मंत्री के हटा स्थित आवास पर 5:30 बजे पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की सूचना दी जिसके उपरांत पटेरिया को पुलिस सुबह सात बजे पवई के लिए ले गई।

पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। इन द सेंस हराने का काम करो। उनके इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विरुद्ध प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया था। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पटेरिया पर FIR के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद पन्ना के पवई थाने में केस दर्ज किया गया।

कांग्रेस भी कर सकती है कार्रवाई

मामले को बढ़ता देख पटेरिया ने अपने बयान पर सोमवार रात को माफी मांग ली और कहा था कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। मेरा VIDEO गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।हालांकि तब तक मामला तूल पकड चुका था। वही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कहा था कि वीडियो में जरा भी सच्चाई है तो ऐसे बयान की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य-अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है।संभावना जताई जा रही है कि इस एक्शन के बाद अब कांग्रेस भी नोटिस जारी कर सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”780600280″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews