आखिर कांग्रेस के किस पूर्व मंत्री को गोपाल भार्गव ने कहा असुर!

गोपाल भार्गव

निवाड़ी, मयंक दुबे। निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) का एक बयान सामने आया है जिसमें वे कांग्रेस के एक पूर्व नेता को असुर (Asur) कह रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गोपाल भार्गव का इशारा कुछ समय पहले दिवंगत हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता की ओर है।

आखिर क्यों भावुक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, शेयर किया वीडियो

निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पृथ्वीपुर के सिमरा में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो में जनता को संबोधित करते हुए इस विधानसभा को पूर्व में असुरों के आतंक से त्रस्त बता रहे हैं। गोपाल भार्गव ने कहा कि “मैंने देखा है उस आतंक को…” बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि “विधायक रहे, मंत्री रहे, लेकिन संपत्ति बनाने के अलावा ऐसा कोई काम नहीं किया जो उल्लेखनीय हो।” गौरतलब है कि पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कुछ दिन पहले कोरोना के कारण निधन हो गया था। अब यह विधानसभा सीट रिक्त है और जल्द इस पर उपचुनाव होने वाला है। यह भी सर्वविदित है कि पृथ्वीपुर विधानसभा से आज तक के इतिहास में केवल स्वर्गीय बृजेंद्र प्रताप सिंह ही मंत्री रहे। ऐसे में गोपाल भार्गव के बयान के मायने बिल्कुल साफ दिखाई देते हैं। हालांकि भार्गव ने किस संदर्भ में पूर्व विधायक व मंत्री को असुर कह दिया, यह समझ से परे है।

कांग्रेस ने इस बयान को लेकर गोपाल भार्गव को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है इस तरह की बयान बाजी राजनीति में ओछी मानसिकता की प्रतीक है और विशेषकर उस स्थिति में जब वह व्यक्ति दुनिया में ही नहीं है जिसको लेकर यह बयान दिया गया है।

https://vimeo.com/596663457

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews