लॉकडाउन के बीच पूर्व मंत्री ने लिया संकल्प, सरकार से की यह मांग

लॉकडाउन के बीच पूर्व मंत्री ने लिया संकल्प, सरकार से की यह मांग

भोपाल।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सरकार से ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराने की मांग की है। वहीं पूर्व मंत्री ने लॉकडाउन के बीच संकल्प लिया है कि वह प्रतिदिन एक ही समय भोजन करेंगे और एक समय का भोजन गरीब परिवारों में वितरित करेंगे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 के युद्ध के समय सभी से संकल्प करवाया था कि वह एक ही समय भोजन करें। एक समय का भोजन गरीबों के लिए छोड़ें। उनकी बात से प्रेरणा लेकर मैंने यह संकल्प लिया है कि मैं अब एक ही वक्त भोजन करूंगा। एक वक्त का भोजन गरीब परिवारों को वितरित करूंगा। वही अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री ने रसोई पैकेज की व्यवस्था की है जिसे प्रतिदिन करीब 250- 300 पैकेट गरीब परिवार को पहुंचाए जा रहे हैं।

इधर पुलिस प्रशासन पर लगातार हो रहे हमले को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रशासन स्वास्थ्य कर्मियों पर किसी भी तरह की हो रही हमले की वह निंदा करते हैं। वे लोग अपनी जान पर खेलकर लोगों को कोरोना जैसे महामारी से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की पल्लवी जैन की सराहना करते हुए पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि वह उनके कर्तव्य निर्वहन को सलाम करते हैं।जो अपनी ड्यूटी करते करते संक्रमित हो गए। वहीं उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासन के व्यक्ति एवं सभी लोग जल्दी स्वस्थ हो। हम इस महामारी से लड़ेंगे भी और प्रदेश में कोरोना से जीतेंगे भी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews