MP News : शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब नसरुल्‍लागंज का नाम बदला, अधिसूचना जारी, जानें क्या होगा नया नाम

shivraj singh chouhan

Nasrullaganj Name Change : देशभर में इन दिनों जिलों-शहरों के नाम बदलने की कवायद जारी है। हाल ही में भोपाल के इस्‍लाम नगर और होशंगाबाद का नाम बदला गया था, इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के एक और स्थान का नाम बदल गया है। एमपी की शिवराज सरकार ने अब सीहोर जिले में स्‍थित नसरुल्‍लागंज का नाम बदल दिया है, इस संबंध में राजस्व विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

नसरुल्लागंज अब होगा भेरुंदा

दरअसल, आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक और शहर का नाम बदल दिया है। राज्य सरकार ने सीहोर जिले में स्‍थित नसरुल्‍लागंज का नाम बदलकर भेरुंदा कर दिया है। राज्य सरकार ने  नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्‍य शासन द्वारा इस आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही नसरुल्‍लागंज वासियों की बरसों पुरानी मांग भी पूरी हो गई है।

सीएम ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान दो साल पहले नसरुल्‍लागंज में आयोजित एक कार्यक्रम में इस कस्‍बे का नाम बदलने की घोषणा की थी। यह कस्‍बा मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी विधानसभा में आता है। इससे पहले प्रदेश सरकार होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम और भोपाल में स्‍थित इस्‍लाम नगर पंचायत का नाम जगदीशपुर कर चुकी है। वही नसरुल्‍लागंज में आज गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। इसके मुख्‍य कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

आज शाम नसरुल्लागंज आएंगे सीएम शिवराज

नसरूल्लागंज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आता है। भोपाल से करीब 90 किलोमीटर दूर सीहोर जिले में नसरूल्लागंज स्थित है।यह एक नगर परिषद है।खास बात ये है कि शिवराज सिंह चौहान आज शाम 6 बजे बुधनी के नसरूल्लागंज आएंगे। नसरुलालगंज के दूसरे गौरव दिवस पर शामिल होंगे और विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews