मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ, अब भी 18 पद रिक्त

Madhya Pradesh highcourt

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) को 6 नए जज मिल गए है। आज 15 फरवरी 2022 को हाई कोर्ट के साउथ ब्लाक सभागार में मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने छह नए न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में जजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। खास बात ये नए जजों में से तीन न्यायिक सेवा से जुड़े हैं तो वहीं तीन अधिवक्ता हैं।

यह भी पढ़े.. हिजाब के वायरल वीडियो पर गृह मंत्री नरोत्तम का एक्शन, प्रशासन को दिए ये निर्देश

6 नए जजों में जबलपुर के अधिवक्ता मनिंदर सिंह भट्टी, ग्वालियर के द्वारका धीश बंसल इंदौर के मिलिंद रमेश फडके, उज्जैन जिला जज प्रकाश चंद्र गुप्ता, इंदौर जिला जज दिनेश कुमार पालीवाल व बालाघाट के जिला जज अमरनाथ केसरवानी शामिल रहे।इससे पहले सर्वप्रथम रजिस्ट्रार जनरल राजेन्द्र वाणी ने राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश का वाचन किया। इस मौके पर जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर के सभी न्यायाधीश मंच पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब निजी वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स!

बता दे कि सर्वाेच्च न्यायालय के कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने 29 जनवरी 2022 को सम्पन्न हुई थी, जिसमें इन 6 जजों की मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की गई थी, मप्र हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों की संख्या 53 है जबकि 6 नए जजों की नियुक्ति के बाद यह संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी, हालांकि अभी भी हाई कोर्ट में 18 जजों के पद रिक्त है।संभावना जताई जा रही है कि इन्हें भी जल्द भरा जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews