मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब निजी वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स!

mp toll tax policy

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार  (MP Government) ने टोल टैक्स (Toll Tax Free) को लेकर बड़ा फैसला लिया है।  सरकार ने निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब नई सड़कों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स (Private Vehicles is Toll Tax Free ) नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में बदलाव किए है।आगामी चुनाव से पहले यह सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-पेंशनरों को बडा तोहफा, पेंशन-ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी, मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी!

दरअसल, मप्र प्रदेश सरकार ने निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स संबंधी नीति (Toll Tax Policy) में नए प्रावधान किए है, जिसके तहत अब छोटे वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। खास बात ये है कि यह सुविधा राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर की बनाई जाने वाली नई सड़कों पर सुविधा मिलेगी।

नई नीति के तहत तय किया गया है कि बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर BOT (एजेंसी सड़क बनाकर टोल लेती है और निश्चित अवधि के बाद मप्र सरकार को देती है) की सड़क हो या फिर एन्यूटी पद्धति (एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण करने के बाद उसे समान किस्तों में लागत राशि दी जाती है) पर बनने वाली सड़क हो, दोनों शर्तों में निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2022: यहां निकली है भर्तियां, 28 फरवरी लास्ट डेट, जानें नियम-पात्रता

इसके लिए मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग (MP PWD Department) ने 200 सड़कों का सर्वे कराया था, जिसमें पाया गया कि सरकार को मिलने वाले राजस्व में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी वाणिज्यिक वाहनों की है, जबकि छोटे वाहनों से सिर्फ 20 प्रतिशत टैक्स की वसूली होती है, ऐसे में विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के सामने ये प्रस्ताव रखा था, ऐसे में मुख्यमंत्री ने नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।  जिसके बाद सरकार ने अब इन वाहनों को कर मुक्त करने का फैसला किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews