राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

IAS TRANSFER

IAS TRANSFER

IAS IPS Transfer 2024: असम सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 13 आईएएस, एक आईआरएस और दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। नए प्रमुख शासन सचिव (Chief Secretary) के रूप में रवि कोटा को नियुक्त किया गया है। आईआरएस अधिकारी जीतू डोले को सचिव वित्त विभाग को अतिरिक्त प्रभाव के रूप में उत्पाद शुल्क आयुक्त के पद पर नियुक्ति किया गया है। आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा और अपर्णा एन को नवीन पदस्थापना मिली है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • बैच 1990 के आईएएस अधिकारी रविशंकर प्रसाद को विशेष मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन और मृदा संरक्षण विभाग बनाया गया है। वह अतिरिक्त प्रभाव के रूप में प्रधान आवासीय आयुक्त असम भवन, नई दिल्ली के पद भी तैनात रहेंगे।
  • डॉ आशीष कुमार भूटानी (अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि, परिवर्तन और विकास विभाग, कृषि उत्पादन आयुक्त असम, अध्यक्ष तृतीया श्रेणी के लिए राज्य स्तिरी भर्ती आयोग और अध्यक्ष, एआरआईएएस सोसाइटी) को विशेष मुख्य सचिव कृषि, परिवर्तन एवं विकास विभाग के रूप में नामित किया गया है।
  • राजस्व मण्डल के आईएएस अध्यक्ष कैलाश चंद समरिया को अतिरिक्त प्रभाव के रूप में मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आईएएस सैयदैन अब्बासी को विशेष मुख्य सचिव, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग जल संसाधन, सिंचाई और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और निवासी प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही एपीडीसीएस के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • आईएएस अविनाश पुरुषोत्तम दास जोशी को अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह एवं राजनीतिक विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में अतिरिक्त प्रदान आवासीय आयुक्त असम भवन नई दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आईएएस डॉ पतिबंदला अशोक बाबू को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त और सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
  • आईएएस एमएस मणिवन्न को अतिरिक्त प्रभार के रूप में आयुक्त और अचिव कार्मिक विभाग के पद नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस डॉ  कृष्ण कृष्ण कुमार द्विवेदी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रधान सचिव मुख्यमंत्री, असम और प्रधान सचिव बिजली विभाग में तैनात किया गया है।

IAS Transfer IAS Transfer

दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

18 जनवरी को जारी आदेश अनुसार लखीमपुर पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा को असम पुलिस मुख्यालय में एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी अपर्णा एन को नए लखीमपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

IPS Transfer
आईपीएस अधिकारी तबादला सूची
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews