27 मार्च तक विधानसभा स्थगित, विश्वास प्रस्ताव पारित, कांग्रेस विधायक रहे नदारद

congress-mla-sit-on-cm-seat-minister-call-

भोपाल।मध्यप्रदेश विधानसभा 27 मार्च तक स्थगित कर दी गई है।आज विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विश्वास प्रस्ताव सर्वसहमति से पास हुआ।जिसके बाद विधानसभा 27 मार्च तक स्थगित कर दी गई।खास बात ये रही कि इस सत्र में  कांग्रेस का एक भी विधायक उपस्थित नहीं हुआ।

दरअसल, आज से विधानसभा सत्र फिर से शुरु होना था।, जो चार दिन चलने की संभावना थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते विश्वास प्रस्ताव पारित कर विधानसभा 27 मार्च तक स्थगित कर दी गई। पहले ही दिन बीजेपी की नई सरकार सदन में विश्वास मत पेश करने वाली थी।4 दिन चलने वाले इस सत्र में कुल 3 बैठक होनी थी और प्रोटेम स्पीकर की घोषणा होना थी, लेकिन लेकिन कोरोना वायरस और भोपाल में कर्फ्यू के चलते स्थगित कर दी गई। इस दौरान विधानसभा में केवल बीजेपी विधायक मौजूद रहे, कोई भी कांग्रेस विधायक नही पहुंचा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews